CPanel

Kislay Komal - Personal Website : Diary, Photography, Ghazals, Blog, Videos and more...

  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size
Home Ghazals & Poems Ghazals कि अब तो पीना है ज़हर मुझे ताउम्र ये

कि अब तो पीना है ज़हर मुझे ताउम्र ये

User Rating: / 2
PoorBest 

कि अब तो पीना है ज़हर मुझे ताउम्र ये
कि अब 'किसलय' सफ़र ही कितना बाकी है

हुए इश्क में फ़ना कई दीवाने यहाँ 'कोमल'
चलो देखें हौसला मुझमें कितना बाकी है

चश्म-ए-तर जो हुए फिक्र उसकी नहीं
बेजान जिस्म में लहू कितना बाकी है

नफ़रतों की आँधी जो रुके तो देखेंगे हम
किस दिल में अब ख़ुदा, कितना बाकी है

हर दीवार तोड़ जब आये उसकी आगोश में
तो जाना अभी फ़ासला कितना बाकी है

ख़्वाब देखना कभी तो याद रखना इक बात
जो बिखर जाएँ, समेटना कितना बाकी है

कि अब तो पूछने लगी है सबा भी मुझसे
उसकी खुशबू लाना और कितना बाकी है

इस तारीकी में इल्म होता नहीं जिस्म को
दिल से दूर जाना अभी कितना बाकी है
Comments
Add New
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
Please input the anti-spam code that you can read in the image.

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."