CPanel

Kislay Komal - Personal Website : Diary, Photography, Ghazals, Blog, Videos and more...

  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size
Home Ghazals & Poems Poems बहुत रोज़ हुए, चाँद से हमारी अच्छी दोस्ती थी

बहुत रोज़ हुए, चाँद से हमारी अच्छी दोस्ती थी

User Rating: / 1
PoorBest 



बहुत रोज़ हुए,
चाँद से
हमारी
अच्छी दोस्ती थी
हर रोज
चाँद आता मेरे पास
ढेर सारी बातें करता
और चला जाता
एक दिन
मैने उस से कही
अपने दिल की बात
चाँद मेरे दोस्त
क्यूं नहीं
रुक जाते तुम
यहीं मेरे पास,
जाते हो ..
तो बहुत याद आते हो ,
चाँद ने कुछ नहीं कहा
चला गया चुपचाप
फिर कभी
आया नहीं लौटकर|
 
बहुत रोज़ हुए
जब चाँद आता था
मेरे पास
अब सिर्फ़
उसकी यादें आती हैं..

Comments
Add New
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
Please input the anti-spam code that you can read in the image.

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."